हर्ष तिवारी बने असिस्टेंट कमिश्नर, पहली बार में मिली सफलता

WhatsApp Channel Join Now
हर्ष तिवारी बने असिस्टेंट कमिश्नर, पहली बार में मिली सफलता


-असिस्टेंट कमिश्नर पद पर चयनित होकर पूरे क्षेत्र का नाम किया रोशन

अयोध्या, 30 मार्च (हि.स.)। जिले के खानपुर क्षेत्र के निवासी हर्ष तिवारी ने यूपीपीसीएस के आए परिणाम में अपनी पहली ही कोशिश में असिस्टेंट कमिश्नर (कमर्शियल टैक्स) पद पर चयनित होकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, गांव और जनपद में खुशी की लहर दौड़ गई है।

हर्ष तिवारी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा महाराजा पब्लिक स्कूल अयोध्या से प्राप्त की, जहां उन्होंने हाईस्कूल में 97 प्रतिशत तथा इंटरमीडिएट में 96 प्रतिशत अंक हासिल किए। इसके बाद उन्होंने भोपाल से बी.टेक की पढ़ाई पूरी की, जिसमें उन्होंने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हर्ष ने अपने लक्ष्य के प्रति समर्पण और कड़ी मेहनत के बल पर यह सफलता हासिल की।

हर्ष के पिता बृजेंद्र प्रसाद तिवारी और माता मीना तिवारी दोनों ही शिक्षक हैं, जिनसे उन्हें शिक्षा और अनुशासन का मजबूत संस्कार मिला। उनके बड़े भाई पंकज तिवारी अयोध्या में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। परिवार का शैक्षणिक और सामाजिक माहौल हर्ष की सफलता में महत्वपूर्ण रहा।

गौरतलब है कि हर्ष ने यह परीक्षा पहली ही बार में उत्तीर्ण की, जो उनकी प्रतिभा और परिश्रम का प्रमाण है। उनके भाई अरुण कुमार तिवारी, जो जिला उद्यान अधिकारी के पद पर अयोध्या में कार्यरत हैं, उन्होंने भी उनकी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया है। गांव खानपुर पूरे रिशाल तिवारी और आसपास के क्षेत्रों में हर्ष की सफलता को लेकर उत्सव जैसा माहौल है। ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। हर्ष की इस उपलब्धि से अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय

Share this story