साइकिल से वैष्णो देवी धाम रवाना हुए हरिराम कोरी, विधायक ने भेंट की साइकिल

WhatsApp Channel Join Now
साइकिल से वैष्णो देवी धाम रवाना हुए हरिराम कोरी, विधायक ने भेंट की साइकिल


साइकिल से वैष्णो देवी धाम रवाना हुए हरिराम कोरी, विधायक ने भेंट की साइकिल


साइकिल से वैष्णो देवी धाम रवाना हुए हरिराम कोरी, विधायक ने भेंट की साइकिल


अमेठी, 20 सितंबर (हि.स.)। आस्था और संकल्प के साथ अमेठी विकासखंड के कुशीताली गांव निवासी हरिराम कोरी रविवार को साइकिल से मां वैष्णो देवी धाम की यात्रा के लिए रवाना हुए। उन्होंने आवास विकास स्थित विधायक आवास से अपनी यात्रा शुरू की। इस अवसर पर अमेठी विधायक महाराजी प्रजापति ने उन्हें साइकिल भेंट कर यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। विधायक ने हरिराम के संकल्प की सराहना करते हुए उनकी यात्रा के सफल और सुरक्षित होने की कामना की।

गौरतलब है कि हरिराम कोरी पिछले कई वर्षों से साइकिल से मां वैष्णो देवी धाम की यात्रा करते आ रहे हैं। हर वर्ष वह श्रद्धा और विश्वास के साथ लंबी दूरी साइकिल से तय कर माता के दरबार पहुंचते हैं। इस बार भी उन्होंने मां वैष्णो देवी के दर्शन के संकल्प के साथ यात्रा शुरू की है। उनका कहना है कि माता के प्रति उनकी गहरी आस्था है और साइकिल से माता के दरबार तक पहुंचना उनके लिए केवल यात्रा नहीं, बल्कि श्रद्धा और संकल्प का विषय है। यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर अरुण प्रजापति ने हरिराम को मिठाई खिलाकर रवाना किया। इस दौरान मौजूद लोगों ने उनकी यात्रा के सफल और सुरक्षित होने की कामना की। लोगों ने कहा कि लंबी दूरी की यात्रा साइकिल से तय करना चुनौतीपूर्ण है, लेकिन हरिराम का विश्वास और संकल्प उन्हें लगातार आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

हरिराम कोरी ने कहा कि वह माता रानी के आशीर्वाद से अपनी यात्रा पूरी करने के लिए निकले हैं। उन्होंने यात्रा के दौरान लोगों से मिले सहयोग और शुभकामनाओं के लिए आभार जताया। इस मौके पर अनुराग प्रजापति, अरुण प्रजापति, भोला यादव, हरिलाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने हरिराम कोरी को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं और माता रानी से उनके सकुशल वापस लौटने की प्रार्थना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश त्रिपाठी

Share this story