आज के युवाओं की सोच में राष्ट्रहित सर्वाेपरि है : किशन चौधरी

WhatsApp Channel Join Now
आज के युवाओं की सोच में राष्ट्रहित सर्वाेपरि है : किशन चौधरी


आज के युवाओं की सोच में राष्ट्रहित सर्वाेपरि है : किशन चौधरी


आज के युवाओं की सोच में राष्ट्रहित सर्वाेपरि है : किशन चौधरी


एमबीबीएस और नर्सिंग की छात्राओं ने दिखाई अपनी कलात्मक सोच और रचनात्मकतारंगोली के माध्यम से छात्राओं ने दिया राष्ट्रप्रेम, एकता और देशभक्ति का संदेश

मथुरा, 11 अगस्त (हि.स.)। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार शाम मथुरा स्थित केएम विश्वविद्यालय में ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ विषय पर एक भव्य तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय की एमबीबीएस और नर्सिंग विभाग की छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा, स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों, भारत माता, ऑपरेशन सिंदूर तथा देश की एकता व अखंडता को दर्शाती हुई अत्यंत आकर्षक एवं मनमोहक रंगोलियां बनाईं। एमबीबीएस बैच 2022 की छात्राएं माधुरी, समीता, रीतिका, गौरी, नीतिका, उत्कृषा व रेनूका तथा नर्सिंग विभाग की प्रीति, दामनी, काजल, आशा एवं खुश्बू ने अपनी कला के माध्यम से राष्ट्रप्रेम के संदेश को जीवंत कर दिया। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति किशन चौधरी, प्रति कुलपति व डीन डॉ. शरद अग्रवाल, रजिस्ट्रार डॉ. पूरन सिंह तथा महेश मित्तल ने छात्राओं द्वारा निर्मित रंगोलियों का अवलोकन किया और उनकी सोच व कला की जमकर प्रशंसा की।

इस अवसर पर कुलाधिपति किशन चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं और प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना है। केएम विश्वविद्यालय की छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से देशप्रेम, ऑपरेशन सिंदूर और भारत माता के प्रति अपनी भावनाओं को जिस सुंदरता से उकेरा है, वह अत्यंत सराहनीय है। हमें गर्व है कि आज के युवाओं की सोच में राष्ट्रहित सर्वाेपरि है। जिस देश की युवा पीढ़ी में राष्ट्र के प्रति ऐसा समर्पण और भावना हो, उस देश की प्रगति को कोई रोक नहीं सकता। मैं सभी को 15 अगस्त की हार्दिक बधाई देता हूँ और अपील करता हूँ कि इस पावन अवसर पर अपने-अपने घरों में तिरंगा अवश्य फहराएं तथा स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें, ताकि हम सब मिलकर प्रधानमंत्री के समृद्ध और स्वच्छ भारत के सपने को साकार कर सकें। छात्राओं ने अपनी कलात्मक सोच से देशभक्ति के संदेश को जीवंत कर दिया है। युवाओं में राष्ट्रप्रेम की यह अलख ही देश की प्रगति का आधार है। मैं सभी देशवासियों से अपील करता हूँ कि हर घर तिरंगा अभियान से जुड़कर अपने घरों पर तिरंगा फहराएँ और स्वच्छता का संकल्प लें।

इस दौरान अस्पताल की महाप्रबंधक स्वाती शर्मा, आशीष शर्मा, डा. जया जीना, अंजू विश्वविद्यालय के अनेक शिक्षक, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / महेश कुमार

Share this story