प्रयागराज का महा महोत्सव बनने जा रहा राष्ट्र हनुमंत कथा : डॉ उदय प्रताप सिंह

WhatsApp Channel Join Now
प्रयागराज का महा महोत्सव बनने जा रहा राष्ट्र हनुमंत कथा : डॉ उदय प्रताप सिंह


--मुख्यमंत्री सहित कई कैबिनेट मंत्री और केंद्रीय मंत्रियों को किया गया आमंत्रित

प्रयागराज, 22 फरवरी (हि.स.)। प्रयाग उत्थान समिति के द्वारा आयोजित होने वाले बाबा बागेश्वर धाम धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा को लेकर मुंशी राम प्रसाद की बगिया मुट्ठीगंज नारायण वाटिका में वृहद बैठक की गई। इस अवसर पर उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुए कार्यक्रम के संयोजक डॉ उदय प्रताप सिंह ने कहा कि 7 से 11 मार्च तक परेड ग्राउंड में प्रस्तावित हनुमंत कथा अब राष्ट्र हनुमंत कथा के रूप में परिवर्तित हो चुका है, जो प्रयागराज के लिए महा महोत्सव बनने जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस आयोजन में 35 समाजिक, धार्मिक व्यापारिक संगठनों ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए अपना समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि आयोजन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक सहित कई कैबिनेट मंत्री, केंद्रीय मंत्रियों, विधायकों, सांसदगणों और अभिनेता एवं वरिष्ठ नेतागण शिरकत करेंगे।

बैठक की अध्यक्षता भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन प्रयागराज का गौरव बनेगा जिसे हम सभी को सफल बनाना है। इस अवसर पर महामंत्री अभिषेक ठाकुर ने मंगल कलश यात्रा और कथा को लेकर की तैयारी की जानकारी दी। संचालन राजेश केसरवानी ने किया।

बैठक में विनय प्रताप सिंह, मंजूषा सिंह, धर्मेंद्र भैया, प्रदीप पांडे, सतीश केसरवानी, निखिल पांडे, पार्षद ओपी द्विवेदी, रुद्रसेन जायसवाल, राकेश जायसवाल, शिवम अग्रहरी, रोशनी अग्रवाल, अनामिका दास, बबलू पांडे, प्रवीण केसरवानी, आलोक केसरवानी, पार्षद नीरज गुप्ता, सुनील केसरवानी, दीपक केसरवानी, शत्रुघ्न जायसवाल, अभिलाष केसरवानी आदि सैकड़ों महिलाएं व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

Share this story