प्रदेश के 75 जिलों को पछाड़कर हमीरपुर पहले पायदान पर

WhatsApp Channel Join Now
प्रदेश के 75 जिलों को पछाड़कर हमीरपुर पहले पायदान पर


--मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में मिले 95.50 फीसदी अंक

हमीरपुर, 10 अप्रैल (हि.स.)। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में राजस्व एवं विकास के संयुक्त इंडेक्स के साथ विकास कार्याे की पृथक श्रेणी में भी शुक्रवार को पूरे प्रदेश में हमीरपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है। गत वर्ष 2024-25 में भी जनपद ने वित्तीय वर्ष के अंतिम मार्च माह में प्रदेश में प्रथम स्थान पाया था

जिलाधिकारी घनश्याम मीना के नेतृत्व में अधिकारियों ने तकनीकी टीम के कर्मियों के साथ तत्परता से डेटा मॉनिटरिंग व पोर्टल प्रबंधन किया। सीमित संसाधनों के बावजूद सभी 75 जनपदों को पीछे छोड़ सुशासन का एक उत्कृष्ट मानक स्थापित किया है। विशेष रूप से राजस्व संग्रहण, बुनियादी ढांचा विकास और सामाजिक कल्याण की योजनाओं में अन्य जनपदों के समक्ष एक मानक स्थापित किया है।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों, तहसील प्रशासन और डाटा पर्यवेक्षण कण्ट्रोल रूम कर्मियों को बधाई देते हुए भविष्य के लिए प्रेरणादायी बताया है यह सफलता मुख्यमंत्री एवं प्रदेश सरकार की जन-कल्याणकारी मंशानुरूप पारदर्शी प्रशासन और त्वरित विकास सुनिश्चित करने के हमारे निरंतर प्रयासों का प्रतिफल है।

जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने शुक्रवार को शाम बताया कि राजस्व और विकास के संयुक्त इंडेक्स के साथ विकास कार्यों की पृथक श्रेणी में पूरे प्रदेश में हमीरपुर को प्रथम स्थान मिला है। बताया कि यह उपलब्धि हमें अगले वित्तीय वर्ष में और भी नई ऊर्जा के साथ जनता की सेवा करने, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने और विकास कार्यों को भ्रष्टाचार मुक्त व पारदर्शी बनाने की प्रेरणा देगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा

Share this story