“हमारा आंगन हमारे बच्चे“ कार्यक्रम में किट व शील्ड देकर बच्चों को किया सम्मानित

WhatsApp Channel Join Now
“हमारा आंगन हमारे बच्चे“ कार्यक्रम में किट व शील्ड देकर बच्चों को किया सम्मानित


औरैया, 28 फ़रवरी (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बीआरसी अजीतमल में शनिवार को “हमारा आंगन हमारे बच्चे” ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों में अध्ययनरत बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा को सुदृढ़ करते हुए उनमें बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान विकसित करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी प्रवीन कुमार, सीडीपीओ छाया तथा डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. विजय राजपूत द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया जबकि संचालन ऋतुराज दुबे ने किया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी प्रवीन कुमार ने कहा कि बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा उनके भविष्य की मजबूत नींव होती है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बच्चों को खेल-खेल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, जिससे उनका शैक्षिक आधार मजबूत बन सके।

डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. विजय राजपूत ने कहा कि निपुण मिशन अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों में बुनियादी साक्षरता और गणनात्मक दक्षता विकसित करना है, ताकि वे आगे की कक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद जताई।

इस अवसर पर बच्चों को किट एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया । इस मौके पर शिक्षकों द्वारा टीएलएम के आकर्षक स्टॉल भी लगाए गए। कार्यक्रम में एआरपी विनीत गुप्ता, शैलेन्द्र बाबू पाल, अरुण कुमार तोमर, नोडल संकुल शिक्षक अरुण दीक्षित, बृजेन्द्र दीक्षित, अखिलेश अग्रवाल, महेश शर्मा, रामजीवन, अभिनव दीक्षित, छत्रपाल सिंह, हर्ष पाण्डेय, मीना सेंगर, जितेन्द्र पाल सिंह, किशोर राठौर, राघवेंद्र राजपूत, संकुल शिक्षक शशांक सैनी, नरेन्द्र कुशवाहा, अरुण कुमार, रचना सैनी, हेमंत कुमार, मोनिका द्विवेदी, शैलजा वर्मा सहित बीआरसी स्टाफ, शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बच्चों को किट एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया । इस मौके पर शिक्षकों द्वारा टीएलएम के आकर्षक स्टॉल भी लगाए गए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार

Share this story