श्रावणी मेला-2026 के दौरान बाघ एक्सप्रेस का मनकठा स्टेशन पर होगा अस्थायी ठहराव
मुरादाबाद, 31 जुलाई (हि.स.)। श्रावणी मेला-2026 के अवसर पर श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 13019 व 13020 हावड़ा–काठगोदाम–हावड़ा बाघ एक्सप्रेस का मनकठा स्टेशन पर 28 अगस्त तक दो मिनट का अस्थायी ठहराव प्रदान किया गया है।
उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक महेश यादव ने बताया कि रेलगाड़ी संख्या 13019 हावड़ा–काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस का मनकठा स्टेशन पर आगमन सुबह 05:35 बजे और मनकठा स्टेशन से प्रस्थान सुबह 5:37 बजे होगा। गाड़ी संख्या 13020 काठगोदाम–हावड़ा बाघ एक्सप्रेस का मनकठा स्टेशन पर आगमन: रात्रि 00:30 बजे और मनकठा स्टेशन से प्रस्थान: रात्रि 00:32 बजे होगा।
सीनियर डीसीएम के अनुसार यह अस्थायी ठहराव श्रावणी मेला-2026 के दौरान यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं एवं स्थानीय यात्रियों की सुविधा के लिए प्रदान किया गया है। यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पूर्व ट्रेन के समय एवं अन्य जानकारी रेलवे के अधिकृत माध्यमों से प्राप्त कर अपनी यात्रा की योजना बनाएं।
------------------
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

