हज जाने वाले यात्रा से 10 दिन पूर्व करवा लें वैक्सीनेशन : हज कमेटी आफ इण्डिया
सऊदी अरब सरकार के हज मंत्रालय की गाइडलाइंस के अनुसार सभी हज यात्रियों के लिए मेडिकल स्क्रीनिंग एवं वैक्सीनेशन अनिवार्य की
लखनऊ, 17 मार्च (हि.स.)। हज कमेटी आफ इण्डिया के सचिव एवं कार्यपालक अधिकारी एस.पी. तिवारी ने मंगलवार को बताया कि हज कमेटी आफ इण्डिया ने सकुर्लर-32 के तहत एक दिन पूर्व 16 मार्च 2026 को सऊदी अरब सरकार के हज मंत्रालय की गाइडलाइंस के अनुसार सभी हज यात्रियों के लिए मेडिकल स्क्रीनिंग एवं वैक्सीनेशन अनिवार्य कर दिया है। जिनमें नॉन रेजिडेंट इण्डियंस (एन.आर.आई.) भी सम्मिलित हैं।
उन्होंने बताया कि वैक्सीनेशन हज यात्रा से 10 दिन पूर्व तक भी करवाया जा सकता है, वीजा निर्गत होने की अन्तिम तिथि के दृष्टिगत मेडिकल स्क्रीनिंग एवं फिटनेस प्रमाणन 18032026 तक कराया जाना अनिवार्य है।
नॉन रेजिडेट इण्डियंस (एन.आर.आई.) हज यात्री जिस देश में भी रह रहे हों वहां के सरकारी अथवा प्राइवेट हेल्प केन्द्रों से मेडिकल स्क्रीनिंग कराकर फिटनेस प्रमाण पत्र की प्रति राज्य हज समिति को उपलब्ध करा दें। वैक्सीनेशन भारात में उड़ान की तिथि से 10 दिन पूर्व तक करा सकते हैं। नॉन रेजिडेंट इण्डियंस (एन.आर.आई.) के मेडिकल स्क्रीनिंग व वैक्सीनेशन पर होने वाला व्यय हज यात्री द्वारा स्वयं वहन किया जायेगा। सभी हज यात्री मूल हेल्थ कार्ड सम्पूर्ण यात्रा के दाैरान अपने साथ अवश्य रखें।
हज कमेटी आफ इण्डिया ने सकुर्लर-33 दिनांक 16 मार्च 2025 में अवगत कराया है कि सऊदी अरब सरकार ने सभी हज यात्रियों के लिए अदाही (जानवरों की कुरबानी) की खरीद केवल नुसुक मसार पोर्टल पर अदाही प्रोजेक्ट के माध्यम से किया जाना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके दृष्टिगत जी हज यात्री जानवरों की कुबांनी देना चाहते हैं और जिन्होंने अभी तक हज कमेटी आफ इण्डिया के पोर्टल पर इसका विकल्प नहीं चुना है। ऐसे यात्रियों के लिए 23 मार्च 2026 तक हज कमेटी आफ इण्डिया की वेबसाइट hajcommittee-gov-in पर अपने लॉगिन आईडी से अदाही का विकल्प चुनने का अन्तिम अवसर दिया जा रहा है। स्टेट हज इंस्पेक्टर्स भी इसका विकल्प चुन सकते हैं। इस पर होने वाला स्टेट हज इस्पेक्टर्स को स्वयं वहन करना होगा।
-------------
हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा

