घनश्याम त्रिपाठी का जीवन सादगी, सेवा और समर्पण का प्रतीक : महापौर

WhatsApp Channel Join Now
घनश्याम त्रिपाठी का जीवन सादगी, सेवा और समर्पण का प्रतीक : महापौर


-श्रद्धांजलि सभा में नम आंखों से समाजसेवी घनश्याम त्रिपाठी को दी गई विदाई

अयोध्या, 09 अप्रैल (हि.स.)। हैरिंग्टनगंज ब्लॉक के ग्राम आदिलपुर के समाजसेवी घनश्याम त्रिपाठी की तेरहवीं के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा भावुक माहौल के बीच संपन्न हुई, जहां जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय बीपत तिवारी के पौत्र तथा पूर्व ब्लॉक प्रमुख स्वर्गीय जगत नारायण तिवारी के पुत्र घनश्याम त्रिपाठी का 26 मार्च को दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज में निधन हो गया था। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और लगभग दो वर्षों तक लखनऊ तथा दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज में उनका उपचार चलता रहा।

तेरहवीं के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, सांसद अवधेश प्रसाद, पूर्व सांसद लल्लू सिंह, विधायक चंद्रभानु पासवान, अजीत प्रसाद, सुनील पाठक, राधेश्याम त्यागी, देवेंद्र मणि त्रिपाठी, राकेश जायसवाल, अनूप सिंह, जी.पी. मिश्रा, बब्बन प्रसाद चौबे, प्रभाकर पांडेय, कमलासन पाण्डेय, सूरज यादव, रामसुंदर सरोज, रामयज्ञ तिवारी, राधिका प्रसाद पाण्डेय, संतोष सिंह, महेंद्र चौरसिया, अशोक कुमार तिवारी, मनीष कुमार पाण्डेय, रजत बाबा सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि घनश्याम त्रिपाठी का जीवन सादगी, सेवा और समर्पण का प्रतीक रहा। उन्होंने समाज के हर वर्ग के लोगों के साथ जुड़कर सेवा कार्य किए, जिन्हें सदैव याद किया जाएगा। उपस्थित जनों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय

Share this story