राज्यपाल ने कार्तिक पूर्णिमा एवं गुरु नानक जयंती पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

WhatsApp Channel Join Now
राज्यपाल ने कार्तिक पूर्णिमा एवं गुरु नानक जयंती पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं


राज्यपाल ने कार्तिक पूर्णिमा एवं गुरु नानक जयंती पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं


लखनऊ, 23 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा एवं गुरु नानक जयंती के पावन अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

अपने बधाई संदेश में राज्यपाल ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा का पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक परंपराओं का प्रतीक है। यह पर्व हमें आस्था के साथ-साथ नदियों की स्वच्छता, जल संरक्षण एवं प्रकृति के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन की प्रेरणा देता है।

राज्यपाल ने कहा कि गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं प्रेम, करुणा, समानता, सेवा और भाईचारे का शाश्वत संदेश देती हैं। उनका जीवन हमें भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता की सेवा तथा समाज में एकता और सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रेरित करता है।

राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से इन पावन पर्वों के मूल संदेशों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण एवं मानव सेवा के संकल्प को सुदृढ़ करने का आह्वान किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782121 Articles

Share this story