गुरु जम्भेश्वर मंदिर के पुनरोद्धार की परियोजना हुआ भूमि पूजन,चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा-श्रद्धालुओं को मिलेंगी सुविधाएं

WhatsApp Channel Join Now
गुरु जम्भेश्वर मंदिर के पुनरोद्धार की परियोजना हुआ भूमि पूजन,चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा-श्रद्धालुओं को मिलेंगी सुविधाएं


- मंदिर परिसर में विकसित होंगी श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों काे मिलेंगी विभिन्न आधुनिक सुविधाएं

मुरादाबाद, 20 सितम्बर (हि.स.)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत श्री गुरु जम्भेश्वर मंदिर, लोदीपुर धाम, मुरादाबाद में रविवार काे धार्मिक एवं पर्यटन विकास से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन में उप्र सरकार में मंत्री, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग चौधरी भूपेंद्र सिंह द्वारा विधि-विधानपूर्वक संपन्न हुआ। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा श्री गुरु जम्भेश्वर मंदिर के लिए स्वीकृत इस परियोजना की स्वीकृति 167.79 लाख रुपये है, जबकि परियोजना के लिए एक कराेड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त की गई है।

कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः काल मंदिर परिसर में विधि-विधानपूर्वक यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ में श्रद्धालुओं एवं उपस्थित गणमान्यजनों ने सहभागिता कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। इसके उपरांत श्री गुरु जम्भेश्वर मंदिर लोदीपुर धाम के पर्यटन विकास हेतु उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा स्वीकृत परियोजना का भूमि पूजन मंदिर परिसर में भूमि पूजन के साथ ही मंदिर परिसर में पर्यटन सुविधाओं के विकास एवं सौंदर्यीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ा।

167.79 लाख रुपये की लागत से विकसित होंगी पर्यटन सुविधाएं उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा स्वीकृत इस परियोजना की स्वीकृति 167.79 लाख रुपये है, जबकि परियोजना के लिए एक कराेड़ रुपये अवमुक्त किये गये हैं। परियोजना के अंतर्गत मंदिर परिसर को श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के लिए अधिक सुविधाजनक, सुव्यवस्थित एवं आकर्षक बनाने के उद्देश्य से विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे।

परियोजना में मल्टीपरपज हॉल, यात्री शेड, स्वागत द्वार, टॉयलेट ब्लॉक, यात्री सुविधाएं, पेवर ब्लॉक, लाइटिंग तथा लैंडस्केपिंग कार्य प्रमुख रूप से शामिल हैं। यात्री सुविधाओं के अंतर्गत म्यूरल वॉल, साइनेज, बेंच एवं डस्टबिन आदि की व्यवस्था भी की जाएगी। इन कार्यों के पूर्ण होने से मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होने के साथ ही परिसर के सौंदर्यीकरण एवं पर्यटन आकर्षण में भी वृद्धि होगी।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story