अधिकारों के प्रति महिलाओं का जागरूक होना आवश्यक : प्रीति

WhatsApp Channel Join Now
अधिकारों के प्रति महिलाओं का जागरूक होना आवश्यक : प्रीति


गोरखपुर, 04 अप्रैल (हि.स.)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमजीयूजी) में राष्ट्रीय सेवा योजना की तरफ से मिशन शक्ति 5.0 के तहत शनिवार को अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चिलुआताल थाने से मिशन शक्ति प्रभारी प्रीति विश्वकर्मा ने कहा अपने अधिकारों के प्रति महिलाओं का जागरूक रहना अत्यंत आवश्यक है।

प्रीति विश्वकर्मा ने छात्राओं को आत्मरक्षा के उपायों, विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं तथा महिलाओं के संरक्षण हेतु बनाए गए विधिक प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि पुलिस प्रशासन महिला सुरक्षा के प्रति सदैव प्रतिबद्ध एवं सजग है।

विशिष्ट अतिथि अंजना कुशवाहा ने अपने उद्बोधन में छात्र-छात्राओं को समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने हेतु प्रेरित करते हुए कहा कि जागरूकता ही सुरक्षा की प्रथम सीढ़ी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय की मिशन शक्ति नोडल अधिकारी सुमन यादव तथा आभार ज्ञापन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक धनंजय पांडेय ने किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय

Share this story