देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की कार्रवाई, बिहार ले जा रहा शराब तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की कार्रवाई, बिहार ले जा रहा शराब तस्कर गिरफ्तार


देवरिया, 10 जुलाई (हि.स.)। अवैध शराब की तस्करी रोकने के अभियान के तहत जीआरपी देवरिया ने शुक्रवार को एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 8 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की है। आरोपी ट्रेन के जरिए शराब बिहार ले जाने की फिराक में था।

पुलिस उपाधीक्षक रेलवे बलिया सवि रत्न गौतम ने बताया कि जीआरपी थाना प्रभारी की टीम ने देवरिया सदर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर चेकिंग के दौरान बिहार राज्य के मोतिहारी निवासी हरिन्द्र तिवारी (50) को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके पिड्डू बैग से 40 ट्रेटा पैक 'बण्टी बबली' ब्रांड की अवैध देशी शराब (प्रत्येक 200 मिलीलीटर) बरामद हुई।

पूछताछ में आरोपित ने पुलिस को बताया कि वह उत्तर प्रदेश से शराब खरीदकर ट्रेनों के माध्यम से बिहार ले जाकर लगभग दोगुने दाम पर बेचता था। इसी से होने वाली आय से वह अपना खर्च चलाता था। पुलिस ने उसके खिलाफ जीआरपी थाना देवरिया में मुकदमा आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही उसके अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

जीआरपी अधिकारियों ने कहा कि रेलवे मार्ग से होने वाली अवैध शराब की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story