मिशन शक्ति अभियान के तहत नित्या शर्मा बनीं एक दिन की एसडीएम

WhatsApp Channel Join Now
मिशन शक्ति अभियान के तहत नित्या शर्मा बनीं एक दिन की एसडीएम


मिशन शक्ति अभियान के तहत नित्या शर्मा बनीं एक दिन की एसडीएम


देवरिया, 17 अक्टूबर (हि.स.)। मिशन शक्ति-छह अभियान के अंतर्गत शनिवार को विकासखंड भाटपाररानी के कंपोजिट विद्यालय बेलही मठ की कक्षा 7 की छात्रा नित्या शर्मा को एक दिन के लिए उप जिलाधिकारी (एसडीएम) बनाया गया। इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करना, उन्हें प्रशासनिक कार्यप्रणाली से परिचित कराना तथा महिला सशक्तीकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

एक दिन की एसडीएम नित्या शर्मा ने तहसील भाटपाररानी के सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित होकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए निर्देशित किया।

इस दौरान छात्रा ने प्रशासनिक कार्यों की प्रक्रिया को समझा और जनसमस्याओं के समाधान में अधिकारियों की भूमिका के बारे में जानकारी प्राप्त की।

मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से बालिकाओं को आत्मविश्वासी बनाने, उनमें निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। इस प्रकार की पहल से बालिकाओं को प्रशासनिक एवं सामाजिक क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

कार्यक्रम के दौरान उप जिलाधिकारी दीप राज सिंह, तहसीलदार सुशील तिवारी, नायब तहसीलदार, क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी मनोज कुमार, खंड विकास अधिकारी भाटपाररानी पीएम त्रिपाठी, खंड शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762506 Articles

Share this story