गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन, लोगों ने छका लंगर

WhatsApp Channel Join Now

महोबा, 03 जनवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के महोबा जनपद में गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जहां पंच प्यारे समेत अन्य झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं हैं। शोभायात्रा के आगे आगे महिलाएं हाथों में झाड़ू लेकर सफाई करती हुईं चली हैं। तो वहीं गटका पार्टी ने अनोखे करतब दिखाए जिनको देख दर्शक दांतों तले उंगलियां दबाने को मजबूर हो गए हैं।गुरुद्वारा में सुबह से भी शबद कीर्तन किये गये तथा भव्य भण्डारे का आयोजन किया गया है।

सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविन्द सिंह जी के जन्मोत्सव प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर जनपद मुख्यालय में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जहां शोभायात्रा गुरुद्वारा से प्रारम्भ होकर आल्हा चौक, कोतवाली रोड, बाजार, ऊदल चौक , नरसिंह कुटी होते हुए गुरुद्वारा में पहुंच सम्पन्न हुई। जहां सभी लोगों ने गुरु की अरदास की और मत्था टेका।

सरदार अमरजीत सिंह ने कहा कि आज का दिन धर्म, सत्य, और बलिदान की उनकी शिक्षा और खालसा पंथ की स्थापना के साथ ही न्याय के लिए उनके द्वारा किए संघर्ष के लिए यह पर्व प्रकाश पर्व कहलाता है। हम सभी सर्व हिन्दू समाज गुरु गोविंद सिंह जी के अमर बलिदान के ऋण से कभी उऋण नहीं हो सकता है।

सुबह से ही सिख भाईयों समेत हिन्दू समाज के लोगों ने गुरुद्वारा पहुंचकर अरदास की और इसके साथ ही नगर कीर्तन किया गया है। गुरुद्वारा में विशाल लंगर का आयोजन किया गया जिसमें सैकडों की संख्या में लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।

भव्य शोभायात्रा में सैकडों की संख्या में सिख भाई बहन तथा अन्य समाज के लोग भी शामिल रहे। शोभा यात्रा में गुरु ग्रन्थ साहब को पालकी में विराजमान किया गया गया, साथ ही पंच प्यारे अपने अपने हाथों में नंगी तलवारें लेकर चले हैं। गटका पार्टी द्वारा मुख्य चौराहों पर अनोखे करतब दिखाए गए हैं,जिन्हे देखकर लोग हैरत में पड़ गये।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उपेन्द्र द्विवेदी

Share this story