प्रयागराज में धूमधाम से निकली भगवान श्री राम की शोभा यात्रा
प्रयागराज, 27 मार्च (हि.स.)। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम जी के अवतरण दिवस पर श्री राम जन्मोत्सव शोभा यात्रा समिति के द्वारा धूमधाम से भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा का शुभारम्भ महंत यमुनापुरी महाराज, महापौर गणेश केसरवानी, विधायक हर्षवर्धन वाजपेई, पूर्व कैबिनेट मंत्री नरेंद्र कुमार सिंह गौर, भाजपा क्षेत्र अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, डॉ कीर्तिका अग्रवाल, राजेश केसरवानी ने सामूहिक रूप से महाआरती करके किया।
इस अवसर पर समिति के संस्थापक एवं कोषाध्यक्ष प्रकाश वैश्य, संरक्षक पार्षद राजेश निषाद, अध्यक्ष सुनील रस्तोगी, कार्याध्यक्ष सुभाष चन्द्र वैश्य, महामंत्री सत्यजीत सिंह ने आए अतिथियों को साफा और अंगवस्त्रम पहनाकर स्वागत किया। शोभा यात्रा में विजय पताका, डीजे बैंड, गणेश भगवान, हनुमानजी महाराज, मां दुर्गा, काली मां और अन्य देवी देवताओं की मनमोहक झांकियां शामिल रही।
शोभा यात्रा का शुभारम्भ दिनेश टेंट हाउस राधारमण इंटर कालेज से किया गया जो मोरी, मीरागली, जी टी रोड, निराला चौराहा, बक्शी त्रिमुहानी, फुलवारियां रोड से होते हुए पुनः राधारमण इंटर कालेज में आकर सम्पन्न हुई। शोभा यात्रा का संचालन सुभाष चन्द्र वैश्य और संयोजन सत्यजीत सिंह ने किया।
शोभा यात्रा में मुख्य रूप से विहिप नेता लालमणि तिवारी, लवलेश पांडेय, पार्षद अनुपमा पांडे, राघवेंद्र सिंह, भरत निषाद, विपिन जायसवाल, शिविर श्रीवास्तव, हरिकेश बहादुर सिंह, विक्रम निषाद, राजेश पाठक, अनिल शुक्ला, ममता वैश्य, अतुल कुशवाहा, दिलीप निषाद, विकास जोशी, सोनू निषाद, अंनत जोशी, केके पाठक, गोल्डी दुबे, अजय यादव, पवन यादव कंचन, सौम्या, उद्भव, सरिता सिंह, विनोद वैश्य, नीरज, श्यामजी गुप्ता, विनोद शुक्ला, संजय सोनकर आदि सैकड़ों राम भक्त शामिल रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

