मुरादाबाद विकास प्राधिकरण गोविंदपुरम-2 और सह्याद्रि 2 टाउनशिप करेगा लांच
पुरानी आवासीय योजनाओं में नए पॉकेट का किया जाएगा विस्तार
मुरादाबाद, 12 जुलाई (हि.स.)। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (एमडीए) की महत्वाकांक्षी गोविंदपुरम और सह्याद्रि आवासीय योजना के नए पॉकेट लॉन्च होने जा रहे हैं। पुरानी योजनाओं में लोगों की अच्छी रुचि के चलते एमडीए ने यह निर्णय लिया है।
सह्याद्रि के पॉकेट-ए में भूखंडों के आवंटन की प्रक्रिया चल रही है। इसी बीच एमडीए ने दूसरे फेज में सड़क, सीवर, जल निकासी (नाला) और भूमिगत विद्युत नेटवर्क समेत विभिन्न बुनियादी और सुरक्षा कार्यों के लिए खाका खींचना शुरू कर दिया है। जल्द ही एमडीए भूखंडों की जानकारी और दरें सार्वजनिक करेगा। गोविंदपुरम को पूरी तरह एक आधुनिक गेटेड कॉलोनी के रूप में विकसित किया जा रहा है, जल्द दरें व भूखंडों की जानकारी सार्वजनिक होगी। जिससे यहां रहने वाले लोगों को सुरक्षित और व्यवस्थित आवासीय वातावरण मिल सके। इस पूरी योजना के तहत आवागमन को बेहतर बनाने के लिए 24 मीटर, 12 मीटर और 9 मीटर चौड़ी सड़कों का निर्माण किया जाएगा दिल्ली रोड स्थित मझोला थाने के सामने विकसित की जा रही।
गोविंदपुरम टाउनशिप में लोगों ने अच्छी रुचि दिखाई है। संभावना है कि जोनों टाउनशिप के नए फेज में भूखंडों की दरें लगभग बराबर रखी जाएंगी। इससे शहर को एक और बड़ा आवासीय विकल्प मिलेगा, जहां लोग अपनी जरूरत के अनुसार भूखंड खरीद सकेंगे। दोनों टाउनशिप शहर की प्रमुख लोकेशन पर विकसित हो रही हैं।
मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष अनुभव सिंह ने रविंद्र को बताया कि सह्याद्रि योजना का दूसरा फेज भी नई तहसील के पास ही होगा। आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और चौड़ी सड़कों के साथ नियोजित कॉलोनियां उपलब्ध होंगी। व्यावसायिक भूखंड मिलने से रोजगार और कारोबार के अवसर भी बढ़ेंगे। साफ-सफाई और हरित क्षेत्र (ग्रीन बेल्ट) का विशेष प्रावधान रहेगा। जल्द ही ज्यादा जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

