सरकारी स्कूल की छात्रा प्रिया बनी यूपी पुलिस का हिस्सा

WhatsApp Channel Join Now
सरकारी स्कूल की छात्रा प्रिया बनी यूपी पुलिस का हिस्सा


देवरिया, 05 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के देसही विकास खंड स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय हरैया बसंतपुर की पूर्व छात्रा प्रिया गौड़ का चयन उत्तर प्रदेश पुलिस में हुआ है।दरअसल धनौती रजडीहा निवासी रमेश गौड़ की पुत्री प्रिया ने इस उपलब्धि से अपने परिवार, विद्यालय और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

प्रशिक्षण पूरा करने के बाद प्रिया अपने पुराने मंगलवार को विद्यालय पहुंचीं, जहां विद्यालय परिवार ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर शिक्षकों और छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला। विद्यालय परिवार ने उनकी सफलता को पूरे स्कूल के लिए प्रेरणादायक बताया।

-----------

प्रिया गौड़ ने छात्रों से संवाद करते हुए कहा कि सफलता के लिए महंगे स्कूल या संसाधनों की नहीं, बल्कि कड़ी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास की जरूरत होती है। उन्होंने बच्चों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने की सलाह दी और कहा कि दृढ़ निश्चय के साथ कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।

विद्यालय के शिक्षकों ने भी प्रिया की उपलब्धि को अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बताया। उनका कहना था कि सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र भी किसी से कम नहीं हैं। प्रिया गौड़ की सफलता यह साबित करती है कि सीमित संसाधनों के बावजूद भी बड़े सपने पूरे किए जा सकते हैं।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story