गोवर्धन: दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयाेजित

WhatsApp Channel Join Now
गोवर्धन: दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयाेजित


मथुरा, 14 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में ग्रामीण अंचल की खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें आगे बढ़ाने के उद्देश्य से गोवर्धन के चौधरी भगवान सिंह इंटर कॉलेज, मकहेरा में नशा मुक्त युवा फाॅर विकसित भारत कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार काे आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के युवाओं ने भारी उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी के बड़े भाई एवं समाजसेवी देवी सिंह चौधरी रहे। उन्होंने खेल मैदान में पहुंचकर सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खेल के महत्व पर जोर दिया। उन्हाेंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत है तो बस उन्हें सही मंच और प्रोत्साहन देने की। सरकार और जनप्रतिनिधियों के प्रयासों से आज ग्रामीण खेलों को एक नई पहचान मिल रही है। उन्होंने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दी और नशे से दूर रहने की सलाह दी।

अतिथियों ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके बेहतरीन खेल कौशल और प्रतिभा की भरपूर सराहना करते हुए उनकोे प्रशिस्त पत्र देकर पुरुस्कृत व सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रताप सिंह राना (प्रधान, जुड़ावई), महावीर नेता (जल्फा) और गिर्राजजी (नगला वर) सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।-------------

हिन्दुस्थान समाचार / महेश कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777100 Articles

Share this story