विद्यार्थियों ने जाना औषधि निर्माण एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा का व्यावहारिक स्वरूप

WhatsApp Channel Join Now
विद्यार्थियों ने जाना औषधि निर्माण एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा का व्यावहारिक स्वरूप


विद्यार्थियों ने जाना औषधि निर्माण एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा का व्यावहारिक स्वरूप


विद्यार्थियों ने जाना औषधि निर्माण एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा का व्यावहारिक स्वरूप


गोरखपुर, 25 नवंबर (हि.स.)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमजीयूजी) के गुरु गोरक्षनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (आयुर्वेद कॉलेज) में नवप्रवेशित शारंगधर बैच (2026-27) के बीएएमएस विद्यार्थियों ने अभिमुखीकरण कार्यक्रम के सातवें दिन बुधवार को आयुष विश्वविद्यालय का शैक्षणिक भ्रमण किया।

इस अवसर पर आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. के. आर. सी. रेड्डी ने विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं अनुसंधान संबंधी गतिविधियों से परिचित कराया। विद्यार्थियों ने आयुष फार्मेसी का भ्रमण कर विभिन्न आयुर्वेदिक औषधियों, उनके निर्माण की प्रक्रियाओं तथा औषधि निर्माण में प्रयुक्त द्रव्यों के विषय में जानकारी प्राप्त की। इसके अतिरिक्त शल्य विभाग एवं द्रव्यगुण विभाग सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों का भी अवलोकन किया।

विद्यार्थियों ने डॉ. विनम्र शर्मा, डॉ. प्रज्ञा सिंह, आचार्य साध्वी नन्दन पाण्डेय एवं डॉ. श्री लक्ष्मी के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने औषधीय वनस्पतियों की पहचान, उनके गुणधर्म एवं चिकित्सकीय उपयोगिता का प्रत्यक्ष अध्ययन किया। इसके पश्चात डॉ. अनिल कुमार सिंह ने 'शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए अष्टांग योग की मूलभूत समझ' विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने पतंजलि योगसूत्र के संदर्भ में अष्टांग योग के विभिन्न अंगों, प्राणायाम एवं ध्यान के महत्व को स्पष्ट करते हुए स्वस्थ जीवनशैली और मानसिक संतुलन में योग की उपयोगिता बताई।

डॉ. संदीप उपाध्याय ने 'प्राथमिक चिकित्सा एवं सामान्य चोटों में तत्काल सहायता' विषय पर प्रशिक्षण दिया। विद्यार्थियों को कटने एवं अन्य सामान्य चोटों की स्थिति में प्राथमिक उपचार की विधियों तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता प्रदान करने का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। डॉ. अर्पित वालिया एवं डॉ. दीक्षा के. ने 'बेसिक लाइफ सपोर्ट' विषय पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783159 Articles

Share this story