गोरखपुर : प्रतिमा विसर्जन के समय हाईटेंशन तार के करंट से तीन लाेगाें की मौत, कई घायल, मुख्यमंत्री योगी ने संवेदना व्यक्त कर अफसरों को दिये निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
गोरखपुर : प्रतिमा विसर्जन के समय हाईटेंशन तार के करंट से तीन लाेगाें की मौत, कई घायल, मुख्यमंत्री योगी ने संवेदना व्यक्त कर अफसरों को दिये निर्देश


गोरखपुर, 21 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल अयोध्या प्रसाद में बुधवार शाम दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। प्रतिमा विसर्जन के लिए निकाले जा रहे जुलूस में शामिल डीजे की लोहे की रेलिंग ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार के संपर्क में आने से करंट उतर गया। करंट की चपेट में आने से चार महिलाओं समेत 11 लोग झुलस गए। सभी घायलाें को बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में दो सगे भाई भी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद गोरखपुर में हुए हादसे का लिया संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मृतकों के परिजनों से संवाद कर हर संभव सहायता उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

हिन्दुस्थान समाचार / शिव सिंह

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764623 Articles

Share this story