गोपाल श्रम प्रकोष्ठ संयोजक, डॉ अजय विक्रम पाठक खेलकूद प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक बने

WhatsApp Channel Join Now
गोपाल श्रम प्रकोष्ठ संयोजक, डॉ अजय विक्रम पाठक खेलकूद प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक बने


मुरादाबाद 01 नवंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष व केंद्र सरकार में वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने शनिवार देर रात्रि विभिन्न प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक, प्रदेश सह संयोजक और सदस्यों की सूची जारी की। जिसमें मुरादाबाद निवासी विधान परिषद सदस्य गोपाल अंजान को श्रम प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक और मुरादाबाद निवासी एथलीट कोच डॉ अजय विक्रम पाठक को भाजपा खेलकूद प्रकोष्ठ का प्रदेश सहसंयोजक मनोनीत किया।

एमएलसी गोपाल अंजान पूर्व में भी भाजपा श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भाजपा पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री जैसे विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं।

वहीं एथलीट खिलाड़ी रहे कोच डॉ अजय विक्रम पाठक उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव, उत्तर प्रदेश ब्लाइंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन के प्रदेश सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों को संभाल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770322 Articles

Share this story