झोपड़ी में लगी आग से लाखों का सामान जलकर राख
देवरिया, 20 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया के बरियारपुर थाना क्षेत्र के आमघाट गांव में सोमवार को आग लगने से एक झोपड़ी जलकर राख हो गई। लाखों रुपए का घर गृहस्थी का सारा सामान जल कर राख हो गया और एक महिला भी झुलस गयी।
बरियारपुर थाना क्षेत्र केआम घाटके रहने वाली कलावती देवी (62) पत्नी राम अधार रावत के झोपड़ी में अचानक आग लग गई, जिसकी चपेट में घर में रखा गेहूं (करीब 15 कुंतल), कपड़े, घरेलू सामान और अन्य जरूरी सामग्री जलकर खाक हो गई। आग इतनी तेज थी कि झोपड़ी में बंधी एक भैंस भी जलकर गई। इस घटना में करीब 2 से 3 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
घटना की सूचना पर स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर पानी डालकर आग पर काबू पाया। साथ ही 112 नंबर पर पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई। हालांकि तब तक काफी नुकसान हो चुका था। ग्रामीणों ने बताया कि खेत में आग लगने का कारण चिंगारी से यह हादसा है। घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने रोजमर्रा की जरूरतों का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता प्रदान की जाए, ताकि वे दोबारा अपने जीवन को सामान्य बना सकें।-------
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

