बकरी पालन है ‘एटीएम’, कम समय में देता है नियमित आमदनी : डॉ. शशिकांत

WhatsApp Channel Join Now
बकरी पालन है ‘एटीएम’, कम समय में देता है नियमित आमदनी : डॉ. शशिकांत


कानपुर, 19 फरवरी (हि.स.)। बकरी पालन एक लाभकारी व्यवसाय है, जिसे ‘एटीएम’ की संज्ञा दी जाती है, क्योंकि इससे कम समय में नियमित आमदनी संभव है। यह जानकारी गुरुवार को पशुपालन वैज्ञानिक डॉ. शशिकांत प्रशिक्षण में मौजूद किसानों को दी। साथ ही उन्होंने किसानों से बकरी पालन को व्यवसाय के रूप में अपनाकर आय बढ़ाने की अपील की।

चंद्रशेखर आज़ाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) कानपुर के प्रसार निदेशालय में बिहार सरकार के कृषि विभाग द्वारा आत्मा योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जनपद मुजफ्फरपुर (बिहार) से आए 30 किसानों के दल को उन्नत पशुपालन और आधुनिक कृषि तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 16 से 20 फरवरी तक चलेगा।

फसल सुरक्षा वैज्ञानिक डॉ. भूपेंद्र कुमार सिंह ने फसलों में लगने वाले कीट एवं रोगों के समेकित प्रबंधन पर जानकारी दी। वहीं प्रसार वैज्ञानिक डॉ. विनोद प्रकाश ने आत्मा योजना की भूमिका, उद्देश्यों और किसानों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप

Share this story