योग का प्रशिक्षण ले रही बालिकाओं ने जानी साइबर क्राइम सुरक्षा के उपाय

WhatsApp Channel Join Now
योग का प्रशिक्षण ले रही बालिकाओं ने जानी साइबर क्राइम सुरक्षा के उपाय


मुरादाबाद, 11 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में गंगा आरोग्य धाम प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग केंद्र में बढ़ते साइबर क्राइम के विषय में शनिवार को जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें छात्राओं को योग के साथ-साथ साइबर क्राइम से बचने के लिए जागरूक किया गया।

कार्यशाला में थाना साइबर क्राइम की ओर से एसआई अनीता कुमारी व कांस्टेबल नेहा चौधरी ने योग का प्रशिक्षण ले रही बालिकाओं को साइबर क्राइम से बचने के लिए जागरूक किया। साथ ही हेल्पलाइन नंबर का प्रयोग कब करें, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन, चाइल्डलाइन, एंबुलेंस सेवा सभी को किन-किन प्रॉब्लम में किस प्रकार उपयोग करना है और खुद को कैसे सुरक्षित रख सकती हैं, उसके विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। सशक्त नारी, समद्ध प्रदेश मिशन शक्ति के तहत यह एक पुलिस प्रशासन की ओर से बहुत ही सराहनीय कार्य है।

गंगा आरोग्य धाम की संचालिका डॉ महजबी परवीन ने एसआई अनीता कुमारी को शाल व गौ पुराण देकर सम्मानित किया। नेहा चौधरी को भी पटका एवं गौ निर्मित दीपक देकर उन्हें भी सम्मानित किया। कार्यक्रम में गंगा चौरिटेबल ट्रस्ट के सचिव डॉ विकास गुप्ता, गोरखनाथ, स्वाति शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story