बालिकाओं ने डीजीपी समेत पुलिस अधिकारियों को बांधी राखी

WhatsApp Channel Join Now
बालिकाओं ने डीजीपी समेत पुलिस अधिकारियों को बांधी राखी


बालिकाओं ने डीजीपी समेत पुलिस अधिकारियों को बांधी राखी


बालिकाओं ने डीजीपी समेत पुलिस अधिकारियों को बांधी राखी


लखनऊ, 27 अगस्त (हि.स.)। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर गुरुवार लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय में भावनात्मक एवं सौहार्दपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के जन भवन परिसर स्थित आदर्श माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत 20 बालिकाओं ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण ने उत्तर प्रदेश सहित उपस्थित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। बालिकाओं ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विशेष बात यह रही कि बालिकाओं ने जो राखियां बांधी है उन्होंने अपने हाथों से तैयार की थीं।

इस अवसर पर डीजीपी ने बालिकाओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षाबंधन जैसे पवित्र पर्व पर उन्हें बहनों एवं बच्चों के साथ बैठकर राखी बंधवाने और इस पर्व की खुशियां उनके साथ साझा करने का अवसर मिला है। उन्होंने इसे अपने लिए अत्यंत विशेष, भावनात्मक एवं सुखद अनुभव बताया तथा कहा कि बालिकाओं का पुलिस मुख्यालय में आगमन हम सभी के लिए प्रसन्नता और सौभाग्य का विषय है।

पुलिस महानिदेशक ने इस विशेष अवसर के आयोजन के राज्यपाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पहल के माध्यम से पुलिस परिवार को बालिकाओं के साथ रक्षाबंधन जैसे पवित्र पर्व को आत्मीयता के साथ मनाने का अवसर प्राप्त हुआ है।

उन्होंने बालिकाओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रत्येक बालिका के अपने सपने और लक्ष्य हैं। कोई पुलिस अधिकारी बनना चाहती है, कोई खिलाड़ी तो कोई शिक्षा अथवा अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ने का सपना देखती है। उन्होंने बालिकाओं से अपने सपनों को पूरे आत्मविश्वास, लगन और परिश्रम के साथ साकार करने का आह्वान किया तथा विश्वास व्यक्त किया कि वे जीवन में अपने निर्धारित लक्ष्यों को अवश्य प्राप्त करेंगी।

अंत में पुलिस महानिदेशक ने सभी बालिकाओं एवं उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुरक्षित, प्रसन्न एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम पुलिस एवं समाज के मध्य विश्वास, अपनत्व और संवेदनशीलता के संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करने वाला रहा।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

Share this story