पोषण पुनर्वास केंद्र में उपहार पाकर खिले बच्चों के चेहरे, छाई मुस्कान

WhatsApp Channel Join Now
पोषण पुनर्वास केंद्र में उपहार पाकर खिले बच्चों के चेहरे, छाई मुस्कान


पोषण पुनर्वास केंद्र में उपहार पाकर खिले बच्चों के चेहरे, छाई मुस्कान


उत्तर प्रदेश, 02 अक्टूबर (हि.स.)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के पावन अवसर पर एसआईसी डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय ने जिला अस्पताल स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) का भ्रमण किया। इस अवसर पर उन्होंने एनआरसी में भर्ती बच्चों एवं उनकी माताओं से आत्मीयता से मुलाकात की तथा बच्चों को विभिन्न उपयोगी एवं मनोरंजक उपहार भेंट किए।

एसआईसी डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय ने बच्चों के लिए एक वॉकर, एक ट्राईसाइकिल, बैट-बॉल, विभिन्न प्रकार की गेंदें तथा अन्य खिलौने वितरित किए। उपहार पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखते ही बन रहा था। उन्होंने नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ स्नेहपूर्वक समय बिताया और उनके स्वास्थ्य एवं कुशलक्षेम के बारे में जानकारी ली।

इस अवसर पर डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय ने कहा कि बच्चों के प्रति संवेदनशीलता, सेवा और अपनत्व समाज की मानवीय मूल्यों की पहचान है। गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती का संदेश हमें जरूरतमंदों के प्रति करुणा, सेवा और सहयोग की भावना के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने बच्चों एवं उनकी माताओं को स्वस्थ जीवन के लिए शुभकामनाएं भी दीं। इस अवसर पर एमएस डॉ. राजेंद्र कुमार, एनआरसी प्रभारी डॉ. द्युति गुप्ता सहित समस्त नर्सिंग स्टाफ उपस्थित रहा।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story