महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे ने किया वृंदावन रोड स्टेशन का निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे ने किया वृंदावन रोड स्टेशन का निरीक्षण


एक पेड़ मां के नाम के तहत हुआ पौधारोपण

मथुरा, 01 अक्टूबर (हि.स.)। “स्वच्छता ही सेवा (एसएचएस)-2026” पखवाड़े के तहत आगरा मंडल में गुरुवार “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” सामूहिक श्रमदान अभियान व्यापक स्तर पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह और आगरा के मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल ने मथुरा रेलवे कॉलोनी स्थित रेलवे इंस्टीट्यूट में स्वच्छता अभियान में भाग लिया और श्रमदान किया। कार्यक्रम के दौरान ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

स्वच्छता अभियान के उपरांत महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने आगरा मंडल के वृंदावन रोड स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन परिसर और सर्कुलेटिंग एरिया का जायजा लिया तथा कचरे के ढेरों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। शौचालयों की स्थिति का निरीक्षण कर नियमित साफ-सफाई और उचित रखरखाव के निर्देश दिए गए। साथ ही, स्टेशन की प्रस्तावित दूसरी एंट्री पर मिलने वाली जन सुविधाओं का भी जायजा लिया। महाप्रबंधक ने मथुरा भूतेश्वर के बीच बन रही नई अपलाइन और अलवर लाइन का भी निरीक्षण किया। इस अभियान का उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से रेलवे परिसरों को स्वच्छ, सुंदर और हरित बनाना है।

हिन्दुस्थान समाचार / महेश कुमार

Share this story