समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली गौरी एवं अनीता सम्मानित

WhatsApp Channel Join Now
समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली गौरी एवं अनीता सम्मानित


--सभी क्षेत्रों में महिलाएँ अपनी प्रतिभा और परिश्रम से नई-नई उपलब्धियाँ हासिल कर रहीं : प्रिया अग्रवाल

मुरादाबाद, 08 मार्च (हि.स.)। ब्यूटीफुल लेडीज क्लब द्वारा रविवार को मुरादाबाद क्लब में होली उत्सव के साथ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु गौरी जैन एवं अनीता श्रीवास्तव को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. पीएल श्रीधर, विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल रहीं। क्लब की अध्यक्ष डा. संगीता मदान ने कहा कि महिलाएं आज समाज की रीढ़ हैं और भविष्य निर्माण में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। क्लब संस्थापक डा. बबीता गुप्ता ने कहा कि 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाते हुए 100 से अधिक वर्ष बीत चुके हैं। प्रिया अग्रवाल ने कहा कि आज समाज के लगभग सभी क्षेत्रों में महिलाएं अपनी प्रतिभा और परिश्रम से नई-नई उपलब्धियां हासिल कर रही हैं।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में क्लब की सचिव डा. गरिमा गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही। डा. प्रियाल एवं डा. प्रीना ने संचालन किया। खजांची डा. उपमा अग्रवाल ने व्यवस्थाओं के संचालन में सहयोग दिया। होली समारोह के संयोजन डा.पायल पुरी ने किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम होली हुड़दंग में डा. शालिनी, डा. मानवी, डा. शिवानी, डा. सोनम, डा. शिल्पा, डा. दीपाली, डा. अंका, राजुल, भारती, डा. सीमा मिडढा, डा. प्रियाल एवं अर्चना जैन ने भाग लेकर कार्यक्रम को मनोरंजक बना दिया। डा. सुदीप कौर एवं रश्मि अग्रवाल द्वारा प्रस्तुत डाक्टर-मरीज संवाद पर आधारित हास्य नाटक ने सभी को खूब हँसाया। डा. ऋचा अग्रवाल ने गणेश वंदना प्रस्तुत की तथा डा. रिचा गर्ग ने होली पर सुंदर नृत्य प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में डा. प्रीति, सीता, सीमा सिंह, ऋचा खुराना, मोनिका अग्रवाल सहित अनेक सदस्याएं उपस्थित रहीं।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story