एम्स गोरखपुर में गैस्ट्रो वार्ड का शुभारंभ, पूर्वांचल के मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

WhatsApp Channel Join Now
एम्स गोरखपुर में गैस्ट्रो वार्ड का शुभारंभ, पूर्वांचल के मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत


एम्स गोरखपुर में गैस्ट्रो वार्ड का शुभारंभ, पूर्वांचल के मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत


गोरखपुर, 11 जुलाई (हि.स.)। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), गोरखपुर में गैस्ट्रो वार्ड का शुभारंभ किया गया। इस नई चिकित्सा सुविधा के शुरू होने से गोरखपुर सहित समूचे पूर्वांचल, पश्चिमी बिहार और नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों से आने वाले पेट, आंत, लिवर तथा पाचन तंत्र से संबंधित बीमारियों के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।

गैस्ट्रो वार्ड में मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में आधुनिक जांच, उपचार और भर्ती की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। अब गंभीर गैस्ट्रो एवं लिवर रोगों से पीड़ित मरीजों को उपचार के लिए लखनऊ, दिल्ली अथवा अन्य बड़े महानगरों की ओर जाने की आवश्यकता कम होगी।

एम्स प्रशासन के अनुसार, वार्ड को आधुनिक चिकित्सा उपकरणों और आवश्यक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। यहां पाचन तंत्र, लिवर, पित्ताशय, अग्न्याशय तथा आंतों से संबंधित विभिन्न रोगों की जांच और उपचार की सुविधा प्रदान की जाएगी।

गैस्ट्रो वार्ड की शुरुआत को पूर्वांचल की स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। इससे न केवल मरीजों को समय पर बेहतर उपचार मिलेगा, बल्कि क्षेत्र में विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं को भी नई मजबूती प्राप्त होगी।

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय

Share this story