गंगा एक्सप्रेस वे पर श्रद्धालुओं से भरी वैन पलटी,एक की मौत सात घायल

WhatsApp Channel Join Now
गंगा एक्सप्रेस वे पर श्रद्धालुओं से भरी वैन पलटी,एक की मौत सात घायल


रायबरेली,20नवम्बर(हि. स.)। उत्तर प्रदेश के रायबरेली ज़िले में श्रद्धालुओं से भरी वैन गंगा एक्सप्रेस वे पर पलट गई,जिसमें चालक की मौत हो गई जबकि 11 श्रद्धालु घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर है। सभी श्रद्धालु महाराष्ट्र के जालना से वाराणसी में काशी विश्वनाथ जी का दर्शन करने जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

ज़िले में गंगा एक्सप्रेस वे पर जगतपुर थाना क्षेत्र के ठेकहाई गांव के पास गुरुवार देर रात एक अनियंत्रित वैन डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया।जिसमें चिकित्सको ने उमेश कुमार(27) पुत्र मोतीलाल निवासी फूलनवरी महाराष्ट्र को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से घायल तेज(30),रवींद्र(40),गोटिका(35),गणराज(30),वैष्णवी(7),तनुजा(6),देवांश(10) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। आशंका है कि झपकी आने से वैन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई जिससे यह हादसा हो गया। वैन सवार सभी महाराष्ट्र के निवासी हैं व वाराणसी के काशी विश्वनाथ जी का दर्शन करने जा रहे थे।

जगतपुर थानाध्यक्ष वागीश कुमार मिश्र के अनुसार हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई है। घायलों का इलाज चल रहा है। परिजनों को सूचना दी गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / रजनीश पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780150 Articles

Share this story