फर्रुखाबाद: ग्राम प्रधानों में खूनी संघर्ष में पांच लोग,एक को गोली लगी
फर्रुखाबाद, 06 जून (हि.स.) थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर निसाई के ग्राम प्रधान की कार पर मुडगांव के ग्राम प्रधान ने जान लेवा हमला कर दिया। कार पर सवार पांच लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए है। गम्भीर अवस्था में तीन घायलों को डॉक्टर राममनोहर लोहिया अस्ताल में भर्ती कराया गया है, जिनमे एक के गोली लगी है। दो घायलों को डॉक्टर केएम द्विवेदी के द केअर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
गांव निसाई के ग्राम प्रधान पति सतेंद्र ने सोमवार को बताया कि मुडगांव के ग्राम प्रधान रामनारायण उनसे कई वर्षों से रंजिश मानते है। आज उनका बेटा अमन (24)कार से राहुल,मनोज, अभय और वह स्वयं शहर जा रहे थे। गैसिंगपुर गैस प्लांट के पास मुडगांव के ग्राम प्रधान रामनारायण ने अपने साथियों के साथ कार रोक ली और हमला बोल दिया। कार में सवार राहुल को गोली मार दी, जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। कार में सवार मनोज,अमन,सतेंद्र अभय को लाठी डंडों से मार पीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। राहुल,मनोज,तथा एक अन्य को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्राम प्रधान पति सत्येंद्र व अभय को डॉक्टर केएम द्विवेदी के द केअर होस्पिट में भर्ती कराया गया है। जहाँ उनकी हालत चिंता जनक बनी हुई है।
अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश चंद्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के बिरुध्द कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

