आईएमएलसी उन्नाव के लिए 46.44 करोड़ से अधिक की धनराशि स्वीकृत

WhatsApp Channel Join Now
आईएमएलसी उन्नाव के लिए 46.44 करोड़ से अधिक की धनराशि स्वीकृत


लखनऊ, 02 सितंबर (हि.स.)। अटल इंडस्ट्रियल इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के अंतर्गत इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक्स क्लस्टर (आईएमएलसी), उन्नाव के विकास को गति देने के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में 46,44,63,000.00 रूपये (छियालिस करोड़ चौवालिस लाख तिरसठ हजार रूपये मात्र) की तृतीय किश्त के रूप में वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। यह धनराशि उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) को जारी की जाएगी।

इस सम्बन्ध में अवस्थापना विकास विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। अटल इंडस्ट्रियल इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत आईएमएलसी उन्नाव का विकास प्रदेश में आधुनिक औद्योगिक एवं लॉजिस्टिक्स सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। क्लस्टर के विकसित होने से औद्योगिक इकाइयों को आवश्यक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा विनिर्माण और लॉजिस्टिक्स गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. जितेन्‍द्र पाण्डेय

Share this story