“फ्रूट जंक्शन” से छात्रों में उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा : प्रो. भरत राज सिंह

WhatsApp Channel Join Now
“फ्रूट जंक्शन” से छात्रों में उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा : प्रो. भरत राज सिंह


लखनऊ, 26 मार्च (हि.स.)। “फ्रूट जंक्शन” जैसे स्टार्टअप छात्रों के भीतर नवाचार और उद्यमिता की भावना को मजबूत करते हैं और उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ाते हैं। संस्थान का इनक्यूबेशन केंद्र लगातार ऐसे प्रयासों को प्रोत्साहित कर रहा है, जिससे विद्यार्थी अपने विचारों को वास्तविक स्वरूप दे सकें और समाज में सकारात्मक योगदान कर सकें। यह पहल न केवल छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाती है, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली को भी बढ़ावा देती है। “फ्रूट जंक्शन” का भविष्य उज्ज्वल है और संस्थान को इस पर गर्व है। यह बातें गुरुवार को को एसएमएस लखनऊ के इनक्यूबेशन केंद्र के निदेशक प्रो. भरत राज सिंह ने कहीं।

स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज (एसएमएस), लखनऊ परिसर में सचिव एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी शरद सिंह द्वारा “फ्रूट जंक्शन” स्टार्टअप का शुभारंभ किया गया। यह स्टार्टअप बीबीए द्वितीय वर्ष के छात्र उत्कर्ष सिंह एवं उनके समूह द्वारा स्थापित किया गया है, जिसे एसआईईएफ द्वारा इनक्यूबेट किया गया है।

इस अवसर पर शरद सिंह ने कहा कि यह पहल संस्थान द्वारा विद्यार्थियों में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि इस तरह के स्टार्टअप छात्रों को आत्मनिर्भर बनने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक संदेश देने का अवसर प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोगों ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उत्कर्ष सिंह को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रो. आशीष भटनागर (निदेशक), डॉ. जगदीश कुमार सिंह (निदेशक प्रशासन), सुरेन्द्र श्रीवास्तव (सीजीएम), डॉ. पी.के. सिंह (डीन-स्टूडेंट वेलफेयर), अरुणेश कुमार श्रीवास्तव (प्रबंधक) सहित सभी विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप

Share this story