फर्रुखाबाद: प्रधानाचार्य की पिटाई से छात्र के कान का पर्दा फटा

WhatsApp Channel Join Now
फर्रुखाबाद: प्रधानाचार्य की पिटाई से छात्र के कान का पर्दा फटा


फर्रुखाबाद, 06 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में एक इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य ने छात्र को क्रूरता से थप्पड़ मार दिया। जिससे छात्र के कान की पर्दा फट गया।

थाना मऊदरवाजा के निकट रहने वाले कुलदीप कुमार राठौर का पुत्र यश रस्तोगी इंटर कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र है। यश बीते दिनों पैर में चोट होने के कारण स्कूल की ड्रेस पहनकर कॉलेज नहीं गया। इसी बात से गुस्साए प्रधानाचार्य संतोष त्रिपाठी ने छात्र की कनपटी पर कई जोरदार थप्पड़ जड़ दिए। पिटाई से छात्र के बाएं कान में सीटियां बजने लगी और सुनाई देना बंद हो गया। इसकी जानकारी के बावजूद प्रधानाचार्य ने छात्र को गंभीर अवस्था में घर जाने दिया। पीड़ित पिता ने जब घटना के संबंध में प्रधानाचार्य से फोन पर संपर्क किया तो उन्होंने अपना फोन बंद कर लिया।

पिता कुलदीप ने बीते दिन घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी को विश्वास नहीं हुआ की पिटाई से छात्र के कान की पर्दा फट गया होगा। उनकी सलाह पर छात्र का डॉक्टर एसके सक्सेना के यहां जांच कराई गई, तो पता चला की कान का पर्दा क्षतिग्रस्त हो गया है। तब पुलिस ने छात्र को मेडिकल जांच कराने के लिए लोहिया अस्पताल भेजा, अस्पताल में गुरुवार को छात्र का सिटी स्कैन किया गया।

थाना प्रभारी धर्मेंद्र गहलोत ने बताया कि जांच रिपोर्ट मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

Share this story