जौनपुर में अलविदा जुमे की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न

WhatsApp Channel Join Now
जौनपुर में अलविदा जुमे की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न


जौनपुर में अलविदा जुमे की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न


जौनपुर में अलविदा जुमे की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न


जौनपुर, 20 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुक्रवार को अलविदा जुमा (रमजान का आखिरी शुक्रवार) की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। सरकारी निर्देशों का पालन करते हुए नमाजियाें ने सड़कों पर नमाज अता करने से परहेज किया, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रही।

नमाज से पहले जिलाधिकारी डॉ. दिनेश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम, एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव, सहायक पुलिस अधीक्षक गोल्डी गुप्ता एवं सिटी मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह ने पुलिस बल के साथ शहर में सघन पेट्रोलिंग की। अटाला मस्जिद, बड़ी मस्जिद और शिया जामा मस्जिद समेत सभी प्रमुख नमाज स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई और चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा।

सहायक पुलिस अधीक्षक गोल्डी गुप्ता ने बताया कि जुमे की नमाज पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई और कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की कोई सूचना नहीं मिली। रमजान माह के मद्देनजर अलविदा जुम्मा और आगामी ईद की नमाज को लेकर पहले से ही व्यापक तैयारियां की गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पूरे शहर को सेक्टर और जोन में विभाजित किया गया है।

प्रत्येक सेक्टर में पुलिस अधिकारियों और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है, जो लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन का लक्ष्य आगामी ईद पर्व को पूरी तरह शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना है।-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Share this story