राज्य पुरातत्व विभाग के स्मारकोें में स्कूली बच्चों का मई एवं जून माह प्रवेश निःशुल्क

WhatsApp Channel Join Now
राज्य पुरातत्व विभाग के स्मारकोें में स्कूली बच्चों का मई एवं जून माह प्रवेश निःशुल्क


लखनऊ, 27 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि राज्य पुरातत्व विभाग के म्यूजियम एवं स्मारकों में मई एवं जून माह में स्कूली बच्चों एवं उनके परिजनों का प्रवेश नि:शुल्क मिलेगा।

मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को कहा है कि स्मारकों में निःशुल्क प्रवेश करने के निर्णय का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाय। उन्होंने कहा कि प्रदेश मेें डेस्टिनेशन वेडिंग की विद्यमान अपार संभावनाओं को देखते हुए पीपीपी योजना में लीज पर दी गई इकाईयों एवं पर्यटक आवास गृहों मेें डेस्टिनेशन वेडिंग को प्रोत्साहित करने के लिए कहा है। पर्यटन विभाग के राही पर्यटक आवास गृहों, होटलों मेें मई एवं जून 2026 में बच्चों एवं परिवार के यात्रियों को 20 से 25 प्रतिशत छूट प्रदान करने को कहा है।

जयवीर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने विजिट माई स्टेट को बढ़ावा दिये जाने के निर्देश दिये है, उसके अनुपालन में वाराणसी, मथुरा, प्रयागराज, अयोध्या, बुुन्देलखण्ड, चित्रकूट, आगरा, नैमिषारण्य, शाकुम्भरी देवी आदि स्थलों का प्रचार-प्रसार एवं ब्रांडिग की जाये।

उन्होंने पर्यटकों और स्थानिय नागरिकों को क्षेत्रीय व्यन्जनों से परिचित कराने के लिए विशेष कुकिंग शो आयोजित करायें जाने की अपेक्षा की है। प्रदेश के स्थलों और विरासत से परिचित कराने हेतु हेरेटिज वॉक का आयोजन करने के निर्देश दिये है।

संस्कृति विभाग द्वारा जिलाधिकारी के माध्यम से सास्कृतिक कार्यक्रम, भजन, नाटक आदि का आयोजन किये जाने की अपेक्षा की है। प्रदेश भर में कुल 200 नाटय प्रस्तुती चिन्हिन की गयी है। जिनका विभिन्न स्थलों और मण्डलों में मंचन किया जाये।

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

Share this story