देश में लाेगाें काे अपने- अपने तरीके से उपासना करने की पूरी स्वतंत्रता है -मौलाना डॉ. कल्बे रुशेद

WhatsApp Channel Join Now
देश में लाेगाें काे अपने- अपने तरीके से उपासना करने की पूरी स्वतंत्रता है -मौलाना डॉ. कल्बे रुशेद


जौनपुर, 17 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में इस्लामी विद्वान मौलाना डॉ. कल्बे रुशेद रिजवी ने कहा कि सभी धर्म मानवता और आपसी भाईचारे का संदेश देते हैं। जौनपुर के बाजार भुआ स्थित स्वर्गीय मीर बहादुर अली इमामबाड़े में मजलिस-ए-अलम नौचंदी को संबोधित करने के बाद गुरुवार रात हिंदुस्थान समाचार प्रतिनिधि से बातचीत में उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वज आदम थे और हम सभी उनकी संतान हैं। सनातन धर्म हो या इस्लाम, हर व्यक्ति को अपने ईश्वर, अल्लाह, गॉड या भगवान की अपने तरीके से उपासना करने की पूरी स्वतंत्रता है।

पीओके के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि वह भारत का अभिन्न हिस्सा था, है और रहेगा। उनका कहना था कि वहां की जनता पाकिस्तान की सेना के अत्याचार झेल रही है और आने वाले समय में पीओके के लोग भी भारत के साथ आगे बढ़ना चाहेंगे।

अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी और वक्फ बोर्ड से जुड़े भ्रष्टाचार के मामलों पर उन्होंने कहा कि दोनों ही घटनाएं लोगों की आस्था से जुड़ी हैं। सरकार को निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। ----------

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Share this story