शिक्षा ही जीवन में सफलता की सबसे बड़ी कुंजी- भाजपा जिलाध्यक्ष

WhatsApp Channel Join Now
शिक्षा ही जीवन में सफलता की सबसे बड़ी कुंजी- भाजपा जिलाध्यक्ष


बाराबंकी, 11 जुलाई (हि.स.)। जिले की रामनगर तहसील के प्राथमिक विद्यालय रामनगर-दो में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता शिव प्रकाश अवस्थी उर्फ राहुल ने शनिवार काे छात्र-छात्राओं को निःशुल्क स्कूल बैग एवं कॉपियों का वितरण किया । मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा उर्फ भुल्लन रहे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री वर्मा ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन में सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। मेहनत और लगन से पढ़ाई करने वाले बच्चे भविष्य में अपने परिवार, समाज और देश का नाम रोशन करेंगे। ऐसे आयोजन सभी को करने चाहिए। आयोजक ने मुख्य अतिथि का राधा-कृष्ण का चित्र व अंगवस्त्रम भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। इस दाैरान कक्षा 1 से 5 तक के कुल 110 बच्चों को स्कूल बैग तथा एक-एक कॉपी प्रदान की गई।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज कुमार चतुवेर्दी

Share this story