अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा मंगलवार को मनाएगी विजय दशहरा पर्व

WhatsApp Channel Join Now
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा मंगलवार को मनाएगी विजय दशहरा पर्व


कार्यक्रम में शस्त्र पूजन एवं मेधावी विद्यार्थियों को किया जाएगा सम्मानित

फर्रुखाबाद,19 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा 20 अक्टूबर दिन मंगलवार को विजय दशहरा पर्व, शस्त्र पूजन, मेधावी छात्र एवं क्षत्रिय गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह की तैयारियों को लेकर सोमवार को महासभा के पदाधिकारियों की एक बैठक यहां एक होटल में आयोजित की गई।

वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर वीरेंद्र सिंह राठौर ने उक्त जानकारी पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि बैठक में कार्यक्रम को भव्य रूप से सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां बांटी गईं हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि समारोह का आयाेजन छिबरामऊ रोड स्थित राजपूताना पब्लिक स्कूल में मंगलवार प्रातः 09:00 बजे से विजय दशहरा पर्व एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम वैदिक यज्ञ के साथ आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व फर्रुखाबाद सांसद चंद्रभूषण सिंह 'मुन्नू बाबू' करेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश पुलिस के पूर्व आईजी आर.के. सिंह राठौर होंगे।

बैठक में वीरेंद्र सिंह राठौर, राघवेंद्र सिंह राजू, कैप्टन डी.एस. राठौर, मनोज भदौरिया, अनिल प्रताप सिंह, सुमन राठौर, राम बहादुर सिंह, जितेंद्र सिंह राठौर, भुवनेश भदौरिया, सुरेन्द्र सिंह गौर, अमर सिंह सोमवंशी, आशुतोष सिंह, किरन सिंह, महेश पाल सिंह 'उपकारी' सहित समस्त कार्यकारिणी मौजूद रही।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंद्रपाल सिंह सेंगर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763367 Articles

Share this story