फर्रुखाबाद में 21 अक्टूबर को लगेगा किसान दिवस, जिलाधिकारी करेंगी अध्यक्षता

WhatsApp Channel Join Now
फर्रुखाबाद में 21 अक्टूबर को लगेगा किसान दिवस, जिलाधिकारी करेंगी अध्यक्षता


किसानों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश

फर्रुखाबाद, 17 अक्टूबर (हि.स.)। किसानों की समस्याओं के प्रभावी और त्वरित समाधान के लिए 21 अक्टूबर को किसान दिवस आयोजित किया जाएगा। विकास भवन, फतेहगढ़ स्थित सभागार में सुबह 11:30 बजे से होने वाले इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर करेंगी। यह जानकारी उप कृषि निदेशक अरविन्द मोहन मिश्र ने शनिवार को दी।

उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशों के तहत प्रत्येक माह के तीसरे बुधवार को किसान दिवस आयोजित किया जाता है। इसी क्रम में अक्टूबर माह का किसान दिवस 21 अक्टूबर को आयोजित होगा। इसमें किसान और उनके प्रतिनिधि कृषि सहित विभिन्न संबंधित विभागों से जुड़ी अपनी समस्याएं रख सकेंगे।

उन्होंने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को विभागीय सूचनाओं के साथ निर्धारित समय पर बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। किसान दिवस में प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के साथ पूर्व में आयोजित बैठकों में दिए गए निर्देशों और की गई कार्रवाई की भी समीक्षा की जाएगी।

प्रशासन का उद्देश्य किसानों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना और उन्हें कृषि एवं अन्य संबंधित विभागों की योजनाओं तथा सेवाओं का लाभ दिलाना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंद्रपाल सिंह सेंगर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762680 Articles

Share this story