फर्रुखाबाद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा के लिए बनाए जा रहे पंडाल का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
फर्रुखाबाद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा के लिए बनाए जा रहे पंडाल का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण


सांसद मुकेश राजपूत ने भी देखी हेलीपैड की व्यवस्था

फर्रुखाबाद,02 सितम्बर (हि.स.)।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फर्रुखाबाद दौरे का सरकारी कार्यक्रम जारी हो गया है। मुख्यमंत्री जिले में करीब 50 मिनट रहेंगे। कार्यक्रम आने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस ने पुलिस लाइन फतेहगढ़ में तैयारियां तेज कर दी हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारी लगातार तैयारियों का जायजा ले रहे हैं।

सरकारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार 03 सितम्बर को सुबह 11:30 बजे पुलिस लाइन फतेहगढ़ परेड ग्राउंड में बनाए गए हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद 11:35 बजे हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री 11:40 बजे पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में बनाए गए बाढ़ राहत शिविर पहुंचेंगे, यहां मुख्यमंत्री 11:40 बजे से दोपहर 12:10 बजे तक बाढ़ राहत सामग्री का वितरण करेंगे और बाढ़ प्रभावित लोगों से संवाद भी कर सकते हैं। इसके बाद 12:10 बजे हेलीपैड के लिए रवाना होंगे और 12:15 बजे हेलीपैड पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री 12:20 बजे हेलीकॉप्टर से फर्रुखाबाद से रवाना हो जाएंगे।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पुलिस लाइन में हेलीपैड, कार्यक्रम स्थल, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात और पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने का काम तेजी से चल रहा है। अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम आ चुका है। बुधवार को मुख्यमंत्री के दौरे से पूर्व तैयार किए जा रहे हेलीपैड व सभा स्थल का सांसद मुकेश राजपूत, जिलाधिकरी अंकुर लाठर, एसपी आरती सिंह, एडीएम अरुण कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रीषकुमार ने निरीक्षण किया है। मुख्यमंत्री की सभा के लिए बनाए जा रहे पंडाल में 10 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

Share this story