फर्रुखाबाद : उपनिरीक्षक अनुज कुमार की उपचार के दौरान मौत

WhatsApp Channel Join Now
फर्रुखाबाद : उपनिरीक्षक अनुज कुमार की उपचार के दौरान मौत


फर्रुखाबाद, 28 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद में तैनात चिल्सरा चौकी इंचार्ज अनुज कुमार चौहान की शनिवार काे उपचार के

दाैरान कानपुर जनपद के एक निजी अस्पताल में निधन हाे गया। यह जानकारी मिलते ही जनपद पुलिस में शोक की लहर फैल गई। चिलसरा चौकी प्रभारी अनुज कुमार चौहान ने शनिवार दोपहर बाद करीब 1.30 बजे कानपुर के रीजेंसी हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली।

जानकारी के मुताबिक, चौकी इंचार्ज अनुज कुमार को 22 नवंबर को ड्यूटी के दौरान ब्रेन हैमरेज हुआ था। चौकी के सिपाही अंकित कुमार सिंह एवं जितेंद्र कुमार सिंह उन्हें तुरंत नगर फर्रुखाबाद चौक बाजार स्थित नेहा नर्सिंग होम ले गए थे। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने उपनिरीक्षक को पीजीआई लखनऊ के लिए रेफर किया था, लेकिन तबीयत अत्यंत गंभीर हो जाने के कारण उन्हें कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। तभी से वह वेंटिलेटर पर थे। उपनिरीक्षक की देखभाल के लिए दोनों सिपाही अस्पताल में ही तैनात थे।

शमशाबाद थानाध्यक्ष सचिन चौधरी ने चौकी इंचार्ज अनुज कुमार के देहांत पर गहरा दुख जताया। उन्हाेंने बताया कि अनुज कुमार जनपद मुरादाबाद के रहने वाले थे। जनवरी 2026 में वह कोतवाली मोहम्मदाबाद से तबादले पर आए थे। बताया गया कि 36 वर्षीय अनुज कुमार के कोई संतान नहीं है। उन्होंने दोनों बहनों का विवाह कर दिया है। उनको पिता के निधन के बाद मृतक आश्रित के रूप में नौकरी मिली थी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंद्रपाल सिंह सेंगर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784740 Articles

Share this story