फर्रुखाबाद: सांसद ने बच्चों के साथ बैठकर चखा मिड-डे मील, स्वच्छता और गुणवत्ता के दिए निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
फर्रुखाबाद: सांसद ने बच्चों के साथ बैठकर चखा मिड-डे मील, स्वच्छता और गुणवत्ता के दिए निर्देश


फर्रुखाबाद, 30 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद में उच्च प्राथमिक विद्यालय धन्सुआ(बढ़पुर) में बुधवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत पहुंचे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद मुकेश राजपूत ने विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मिड-डे मील की गुणवत्ता परखने के लिए बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर भोजन किया।

भोजन से पहले सांसद, खंड शिक्षा अधिकारी बढ़पुर और बच्चों ने एक साथ प्रार्थना की। इसके बाद सांसद ने बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया। सांसद और अधिकारी को अपने बीच पाकर बच्चों में खासा उत्साह नजर आया।

भोजन के दौरान सांसद ने मिड-डे मील की गुणवत्ता और साफ-सफाई का जायजा लिया। उन्होंने विद्यालय प्रशासन को निर्देश दिए कि बच्चों को ताजा, पौष्टिक और स्वच्छ वातावरण में भोजन उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता में किसी तरह की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी।

सांसद के बच्चों के साथ बैठकर भोजन करने को लेकर विद्यालय में मौजूद शिक्षकों और विद्यार्थियों में भी उत्साह रहा। इस दौरान विद्यालय की अन्य व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंद्रपाल सिंह सेंगर

Share this story