लघु गोष्ठियां साहित्य की प्रयोगशाला के समान : उमाशंकर साहिल

WhatsApp Channel Join Now
लघु गोष्ठियां साहित्य की प्रयोगशाला के समान : उमाशंकर साहिल


फर्रुखाबाद, 28 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद में नगर के प्रमुख साहित्यिक, सामाजिक, सांस्कृतिक संस्था अभिव्यक्ति की शनिवार काे काव्यगोष्ठी का आयाेजन किया गया। काव्यगाेष्ठी में कन्नौज के वरिष्ठ साहित्यकार उमाशंकर वर्मा साहिल की अध्यक्षता में आवास विकास स्थिति संस्था के सदस्य प्रेम सागर के निवास पर संरक्षक वरिष्ठ साहित्यकार नलिन श्रीवास्तव के संचालन में संपन्न हुई।

मां सरस्वती की वंदना के साथ प्रारंभ हुई बैठक में संस्था को सक्रिय बनाये रखने और खास कर युवा पीढ़ी को साहित्य के प्रति जागरूक रखने तथा नये रचनाकारों की कलम को मजबूत बनाने के लिए सतत् प्रयास जारी रखने के बारे में विस्तार से विचार विमर्श किया गया।

अपने अध्यक्षीय भाषण में उमाशंकर वर्मा साहिल ने कहा कि युवाओं साहित्य के प्रति जागरूक रखना और रुचि पैदा करना वरिष्ठ साहित्यकारों की जिम्मेदारी है। अभिव्यक्ति का लघु गोष्ठियों वाला प्रयोग इसके लिए मील का पत्थर साबित होगा।

उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि बड़े बड़े साहित्यकार इन लघु आयोजनों से ही निकलकर आये हैं। दूसरे शब्दों में कहा जाये तो लघु गोष्ठियां ही साहित्यकारों की प्रयोगशाला हैं जहां से साहित्य की नयी पीढ़ी पनपती है।

इस अवसर पर कविता के क्रम में युवा कवि देवा यादव, साहित्यकार डा.राजीव गुप्ता, रचनाकार दशरथ सिंह,प्रेम सागर सिंह चौहान, वरिष्ठ ग़ज़लकार नलिन श्रीवास्तव, व अध्यक्ष कवि उमाशंकर वर्मा साहिल ने सरस काव्यपाठ किया।

प्रेम सागर ने आये हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया व भविष्य में भी सहयोग बनाए रखने के का आह्वान किया। सर्वांत में संस्था के दिवंगत संयोजक स्व. महेंद्र तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर सतीश चन्द्र, हवलदार, नरेश पाल, नरेश चंद्र, सूबेदार, राम खिलाड़ी, श्रेया परमार, सुशीला चौहान, चंद्र पाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंद्रपाल सिंह सेंगर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784674 Articles

Share this story