ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा बच्ची बरामद, परिजनों को सौंपा

WhatsApp Channel Join Now
ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा बच्ची बरामद, परिजनों को सौंपा


जौनपुर, 07 सितंबर (हि.स.)। जौनपुर में ऑपरेशन मुस्कान के तहत कोतवाली नगर पुलिस और मिशन शक्ति टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार वर्षीय गुमशुदा बच्ची को सोमवार को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्ची के मिलने के बाद परिजनों में खुशी का माहौल है।

अपर पुलिस अधीक्षक शहर आयुश श्रीवास्तव ने बताया कि छह सितंबर की शाम कोतवाली चौराहे पर करीब चार वर्षीय बच्ची अपने परिजनों की तलाश में रोती हुई मिली। सूचना मिलते ही मिशन शक्ति टीम मौके पर पहुंची और बच्ची को अपनी सुरक्षा में लेकर उसके परिजनों के बारे में जानकारी जुटानी शुरू की। पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्र में पूछताछ के साथ ही बच्ची के परिजनों की तलाश के लिए प्रचार-प्रसार कराया। इसी दौरान बच्ची की पहचान कर ली गई। घटना की जानकारी पर बीबीपुर निवासी अवधेश मिश्रा पत्नी राधिका के साथ पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक पहचान की कार्रवाई के बाद बच्ची को सकुशल उसके परिजनों को सौंप दिया।बच्ची के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और कोतवाली पुलिस तथा मिशन शक्ति टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।------------5

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Share this story