घर के बाहर खेल रहा चार वर्षीय बच्चा नहर में गिरा, तलाश जारी

WhatsApp Channel Join Now
घर के बाहर खेल रहा चार वर्षीय बच्चा नहर में गिरा, तलाश जारी


नोएडा, 28 फ़रवरी (हि.स.)। थाना दनकौर क्षेत्र के ग्राम दौला रजपुरा में एक चार वर्षीय बच्चा घर के बाहर खेलते समय नहर में गिर गया। वह नहर के पानी में डूब गया। बच्चे के शव को बरामद करने के लिए एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड, गोताखोर और पुलिस की टीमें लगी है।

थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र कुमार सिंह ने शनिवार काे बताया कि ग्राम दौला रजपुरा में रहने वाले एक व्यक्ति इसरार का चार वर्षीय बेटा अदनान अपने घर के बाहर नहर के किनारे खेल रहा था। इसी बीच उसका पैर फिसल गया तथा वह नहर के पानी में गिर गया, जिससे वह डूब गया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची थाना दनकौर, पुलिस एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड, गोताखोरों की सहायता से बच्चों के शव की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि शव की तलाश जारी है। वहीं बच्चे के नहर में डूबने की सूचना पाकर क्षेत्र और आसपास के भारी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए हैं। परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है।

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी

Share this story