स्कूली वाहन की चपेट में आने से चार वर्षीय बालक की मौत

WhatsApp Channel Join Now
स्कूली वाहन की चपेट में आने से चार वर्षीय बालक की मौत


स्कूली वाहन की चपेट में आने से चार वर्षीय बालक की मौत


जौनपुर, 22 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में केराकत थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह स्कूली वाहन की चपेट में आने से चार वर्षीय बालक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पचवर गांव निवासी चार वर्षीय आरव गोड़ मंगलवार सुबह स्कूली वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) केराकत लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बालक दो बहनों के बाद परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बेहाल है।

क्षेत्राधिकारी केराकत अजय कुमार ने बताया कि दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्कूली वाहन को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। पुलिस ने बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।------------

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Share this story