बागपत : आग से चार दुकानें व मकान का सामान जलकर खाक

WhatsApp Channel Join Now
बागपत : आग से चार दुकानें व मकान का सामान जलकर खाक


बागपत : आग से चार दुकानें व मकान का सामान जलकर खाक


बागपत, 20 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत में कोताना रोड पर सोमवार सुबह अचानक कई दुकानाें और मकान में आग लग

गई। इस आग की चपेट में आई चार परचून दुकानें और एक मकान पूरी तरह जलकर राख हो गए। इस घटना में लाखों रुपये का सामान जलने से नुकसान की आशंका जताई जा रही है। दमकल विभाग की सात से अधिक गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है।

जानकारी के अनुसार, कोताना रोड निवासी सगे भाई ज्ञानेंद्र और देवेंद्र की आसपास परचून की दुकानें हैं, जिनके ऊपर उनका मकान भी बना हुआ है। आज सुबह करीब साढ़े पांच बजे अचानक उनकी एक दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते तेजी से फैली आग की लपटाें ने अगल बगल की दुकानों व मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटाें मकान में रखे दो घरेलू गैस सिलेंडर तक पहुंची ताे तेज धमाके के साथ फट गए, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग व 112 को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की सात गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और दूसरे जिले से भी गाड़ियां बुलाई गई। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

सीएफओ अमरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है और मामले की जांच की जा रही है। इस आग से कोई जनहानि भी नहीं हुई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन त्यागी

Share this story