पांचालघाट पर जल भरते समय चार कावड़िये गंगा नदी में डूबे, एक लापता

WhatsApp Channel Join Now
पांचालघाट पर जल भरते समय चार कावड़िये गंगा नदी में डूबे, एक लापता


फर्रुखाबाद, 15 अगस्त हि.स.)। उत्तर प्रदेश में फर्रूखाबाद जिले के पांचाल घाट पर लखीमपुर खीरी से जल भरने आये 65 कावड़ियों में से चार कावड़िये गंगा में डूब गए। ड्यूटी पर तैनात पुलिस के तैराक जवानों ने तीन को जीवित निकाल लिया, जबकि एक अभी भी लापता है, जिसकी खोजबीन की जा रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रीश कुमार ने बताया कि लखीमपुर खीरी से 65 कावड़िये गंगा नदी से जल भर रहे थे। इन दिनों गंगा अपने उफान पर है। इसी दौरान गंगा स्नान करते समय पवन, कौशल डूबने लगे। उन्हें बचाने के लिए आकाश,मोहित गंगा नदी में कूद गए। चारों युवक पानी के तेज बहाव में बहने लगे। साथी कावड़ियों के शोर मचाने घाटों पर तैनात पुलिस के तैराक जवानों ने कौशल, मोहित और आकाश को जीवित निकाल लिया।

कावड़िये पवन गंगा की तेज धार में बह गया। लापता कावड़िये पवन को खोजने के लिए पुलिस गोताखोरो से तलाश करवा रही है। समाचार लिखे जाने तक पवन का कही भी कुछ पता नही चल सका है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रीश कुमार ने बताया कि पानी का बहाव तेज होने की वजह डूबे कावड़िये का पता नही चल पा रहा है, जिसकी तलाश में गोताखोर लगे हुए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

Share this story